भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है और उसकी लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। सिन्हा ने साथ ही युवाओं से राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया। सिन्हा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 सप्ताह के इस देशव्यापी महाअभियान का वर्चुअल माध्यम से शुरुआत की थी। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाकर और मादक पदार्थ की समस्या को खत्म करके भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का देशव्यापी संकल्प लेना है।
सिन्हा ने कहा, ‘‘ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का मकसद इस युवा आबादी में नई ऊर्जा भरना है, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में शुरू किया गया यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
