11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापुर दि मूवी का आधिकारिक ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में जारी फिल्म के टीजऱ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। टीजऱ में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों में नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब मेकर्स 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके भव्य स्वरूप की विस्तृत झलक देगा।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमेजऩ एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है तथा कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की जाएगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
