टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली नयी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म में अभिनेता अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह निर्माता विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस वीजे फ्रेम्स की पहली फिल्म होगी। यह टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'अ फ्लाइंग जट्ट' में साथ काम किया था। डिसूजा ने एक बयान में कहा, ''मैं वीजे फ्रेम्स की पहली फिल्म का निर्देशन करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। विक्की जैन सिनेमा के प्रति अपने जुनून के साथ इस परियोजना से जुड़े हैं और उनके साथ इस सफ़र का हिस्सा बनना रोमांचक है। मैं टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव जैसे शानदार कलाकारों की टीम के साथ दर्शकों के लिए मनोरंजक और एक्शन से भरपूर फिल्म को लेकर उत्सुक हूं।''
जैन ने कहा कि वह ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं जो न सिर्फ मनोरंजन करें, बल्कि दर्शकों से जुड़ें भी। उन्होंने कहा, "वीजे फ्रेम्स को शुरू करना एक ऐसा सपना है जिसे पूरा होने में कई साल लगे हैं... सिनेमा ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और वीजे फ्रेम्स के साथ... रेमो तथा शानदार कलाकारों के साथ एक बड़ी एक्शन फ़्रैंचाइज़ी से इस सफ़र की शुरुआत करना इसे और भी खास बनाता है। यह तो बस शुरुआत है और आगे जो कुछ भी होने वाला है, उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।''
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
