केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को 'ई20' और शुद्ध पेट्रोल के बीच चयन करने का विकल्प दिए जाने की शनिवार को मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए चार अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की। यहां 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में ई20 ईंधन पर आयोजित एक 'टाउन हॉल' बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर को हस्ताक्षर अभियान के तहत ज्ञापन एकत्र करेंगे और लगभग 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेन्द्र मोदी के आवास की ओर मार्च का नेतृत्व करेंगे। केजरीवाल ने मांग की कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को एथेनॉल मिश्रित 'ई20' और नियमित पेट्रोल में से चुनने की अनुमति मिले। इसके अलावा उन्होंने ई20 पेट्रोल की कीमतों को कम करने और पेट्रोल की समग्र दरों में कटौती किये जाने की भी मांग की।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सरकार से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया जिसका हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि ई20 से वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचता है। उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार का कहना है कि अध्ययन किए जा चुके हैं और ई20 से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है। मैं चाहता हूं कि वे उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें।'' इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने हिस्सा लिया और ई20 के इस्तेमाल तथा वाहनों में आ रही कथित समस्याओं को लेकर अपने अनुभव और चिंताएं साझा कीं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
