भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का सबसे बड़ा संकट यह है कि यदि वे अब जनता से दंडवत होकर माफी भी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने जनता से किए गए वादे कभी पूरे नहीं किए। शनिवार को जारी बयान में श्री यादव ने कहा कि भाजपा के सहयोगियों ने औपनिवेशिक शासन के सामने माफी मांगने का काम किया था और उसके प्रति वफादारी भी निभाई थी, लेकिन जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों पर माफी मांगने का दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपा की नकारात्मक राजनीति का पुराना और अप्रासंगिक तरीका है। उनका कहना था कि ऐसे कृत्यों से भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि यदि जनता भाजपा के खिलाफ अपने विचार मन में ही रखने लगी, तो भाजपा और उसके “अनरजिस्टर्ड सहयोगियों” के लिए राजनीतिक परिस्थितियां और अधिक प्रतिकूल हो जाएंगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा का अहंकार ही अंततः उसकी सरकार के पतन का कारण बनेगा।
Similar Post
-
सतीशन नंबूथिरी गुरुवायूर मंदिर के मुख्य पुजारी चुने गए
गुरुवायुर (केरलम), गुरुवार, 17 सितंबर 2026। केरलम में बृहस्पतिव ...
-
नगर निगम जयपुर के पुनर्मतदान वाले चारों वार्डों का परिणाम घोषित
जयपुर, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, ...
-
भारत, भूटान की प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जयशंकर
थिंपू, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस् ...
