राहुल शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर जायेंगे

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर जायें जहां वह प्रदेश कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु सरकार में शामिल होने के बाद श्री गांधी का प्रदेश का यह पहला दौरा है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कहा कि पूरा तमिलनाडु अपने प्रिय नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साह के साथ तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने श्री गांधी के एक अगस्त के तमिलनाडु दौरे की घोषणा की है। श्री टैगोर ने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे श्री गांधी का यह दौरा तमिलनाडु के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement