हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान कथित असंसदीय शब्द के प्रयोग पर विवाद के बाद हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित कर दी गई थी। सदन की कार्यवाही ढाई बजे शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया जिसके कारण सदन तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सदन नियमों से चलता है। कोई भी नियम के विरुद्ध नहीं बोल सकता है। इससे पहले लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण में कथित असंसदीय शब्द के इस्तेमाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके कारण सदन में भारी हंगामा हुआ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही अपराह्न 2.30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
Similar Post
-
नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा'
जोरहाट, सोमवार, 14 सितंबर 2026। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने ...
-
ब्रिक्स 2026 की सफलता भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत का प्रमाण : एस जयशंकर
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्र ...
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
