कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर हुई पुलिस कार्रवाई की बुधवार को निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने की मांग की। एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र और एसोसिएशन के सदस्यों समेत वकील घायल हुए। एससीबीए की सचिव प्रज्ञा बघेल द्वारा जारी प्रस्ताव में कहा गया है, "शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और बार के सदस्यों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा और असंतुलित बल का इस्तेमाल बेहद चिंताजनक है। लोकतांत्रिक समाज में यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।" सोमवार को हजारों छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
