जौहर विश्वविद्यालय की इमारतें ध्वस्त करने का आदेश 'विवेकहीन फैसला' : थरूर
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश को बुधवार को ''विवेकहीन'' करार दिया और प्रशासन से राज्य के लिए जरूरी एक सक्रिय शिक्षण संस्थान को नष्ट नहीं करने का आग्रह किया। रामपुर विकास प्राधिकरण ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा रामपुर में स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि इन इमारतों का निर्माण भवन योजना की मंजूरी के बिना किया गया था। विश्वविद्यालय ने दलील दी है कि जब इन इमारतों का निर्माण किया गया था, तब यह क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था। हालांकि, प्राधिकरण ने इस दलील को खारिज कर दिया।
थरूर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उच्च शिक्षा के अच्छे संस्थानों की कमी से जूझ रहे राज्य में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों पर बुलडोजर चलाने का फैसला विवेकहीन है।'' तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, ''यदि निर्माण अवैध था तो कोई और दंड दिया जाए - जुर्माना लगाया जाए, अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएं या सरकार इसे अपने नियंत्रण में ले ले - लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी एक सक्रिय विश्वविद्यालय को नष्ट न किया जाए।''
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
