केंद्र को नीट पर लोगों और छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
चेन्नई, बुधवार, 22 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर लोगों और छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा इस परीक्षा को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए क्योंकि यही इस समस्या का एकमात्र समाधान है। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को अपनी पार्टी का समर्थन देते हुए विजय ने कहा कि दिल्ली में नीट मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी 'लोकतंत्र-विरोधी' है और 'गिरफ्तारी' की यह कार्रवाई निंदनीय है।
विजय ने कहा कि नीट को खत्म करने के मामले में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का रुख अडिग है। उन्होंने तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी 'वोट की राजनीति' के लिए झूठा आश्वासन नहीं देगी। कई विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को काले कपड़े पहनकर नीट मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
