वांगचुक के स्वास्थ्य मानक स्थिर : मेडिकल बुलेटिन
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के ज़रूरी स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन लंबे समय तक उपवास के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन, कम ब्लड शुगर और पोटेशियम का स्तर कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मेडिकल सलाह के बावजूद वे अभी भी नसों के ज़रिए तरल पदार्थ लेने से इनकार कर रहे हैं लेकिन उन्हें ओआरएस और पोटैशियम की पूरक खुराक दी जा रही है। वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कड़ी मेडिकल निगरानी में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन लंबे समय तक भूख हड़ताल के कारण सेहत से जुड़ी कई चिंताएं बनी हुई हैं। ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार श्री वांगचुक को कम ब्लड शुगर, डिहाइड्रेशन और लंबे समय तक उपवास से जुड़ी अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है।
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल द्वारा जारी ताज़ा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक के ज़रूरी स्वास्थ्य पैरामीटर्स स्थिर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कम बना हुआ है और पोटेशियम का स्तर 3.2 मि/एल दर्ज किया गया है, जिसके लिए लगातार मेडिकल निगरानी की ज़रूरत है। उन्हें हल्के से मध्यम स्तर का डिहाइड्रेशन और लंबे समय तक उपवास के कारण कई मेडिकल जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। बुलेटिन में लगातार पैनसाइटोपेनिया का भी ज़िक्र किया गया है। एक ऐसी स्थिति जिसमें ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है, जिसमें एनीमिया और व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी शामिल है। इन समस्याओं के कारण, डॉक्टर नियमित रूप से लैब टेस्ट और लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अस्पताल के अनुसार, श्री वांगचुक को ओआएएस और ओरल पोटेशियम सप्लीमेंट्स दिए जा रहे हैं लेकिन बार-बार मेडिकल सलाह के बावजूद वे आईवी फ्लूइड्स और ग्लूकोज लेने से इनकार कर रहे हैं। अस्पताल ने कहा कि सभी ज़रूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है, और आगे का इलाज उनकी क्लिनिकल स्थिति और लैब रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि वह नीट और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर 28 जून से बेमियादी अनशन पर थे और दिल्ली पुलिस ने अनशन के 20वें दिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए 18 जुलाई शनिवार को जंतर मंतर से हटाकर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
