यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, झूमा हिमाचल
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में अभिनेत्री यामी गौतम धर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर लिया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है और इसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाता है। यामी गौतम की यह उपलब्धि हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। यामी गौतम के लिए यह सम्मान उनके अब तक के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा मुकाम माना जा रहा है। वर्षों से अपने संजीदा और अभिनय-प्रधान किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली यामी ने ‘आर्टिकल 370’ में निभाई गई खुफिया अधिकारी की भूमिका से दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीता। उनके सशक्त अभिनय ने उन्हें देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान तक पहुंचा दिया।
28 नवंबर, 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं यामी गौतम का बचपन चंडीगढ़ में बीता। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के निर्देशक हैं, जबकि उनकी माता अंजलि गौतम हैं। उनकी बहन सुरीली गौतम भी अभिनय से जुड़ी हैं। वर्ष 2021 में यामी ने फिल्म निर्देशक एवं लेखक आदित्य धर से विवाह किया और वर्ष 2024 में दोनों एक पुत्र के माता-पिता बने। यामी गौतम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की। उन्होंने ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद विज्ञापनों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और फिर वर्ष 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। पहली ही फिल्म ने उन्हें नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया।
Similar Post
-
रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमां ...
-
यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, झूमा हिमाचल
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में अभिनेत्री यामी गौतम ध ...
-
लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प ...
