लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान क्रिकेट के साथ-साथ स्टैंड्स में दिखा एक खास पल भी सोशल मीडिया पर छा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों को मैच का आनंद लेते हुए मुस्कुराकर बातें करते देखा गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मैच के दौरान कृति सेनन ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जबकि 11 वर्षीय जीवा धोनी पैंट-सूट में बेहद आकर्षक दिखीं। जीवा, एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी हैं और अपनी सादगी व सहज अंदाज के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। लॉर्ड्स में कृति और जीवा की सहज बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी लॉर्ड्स पहुंचीं। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। सैफ के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं, एमएस धोनी और साक्षी धोनी भी उसी सेक्शन में बैठे थे, जहां सैफ और तैमूर मौजूद थे। दोनों परिवारों की बातचीत और साथ में मैच देखने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Similar Post
-
रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमां ...
-
यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, झूमा हिमाचल
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में अभिनेत्री यामी गौतम ध ...
-
लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प ...
