युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरी और सीमित प्रतिस्पर्धा पर चिंता जताते हुए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय महासचिव तारा जॉनी ने लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई को पत्र लिखकर संसद में यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को भी इस पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। जॉनी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित रेल संपर्क के कारण पूर्वोत्तर में हवाई यात्रा विलासिता नहीं, बल्कि आवश्यकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 18 जुलाई को इंफाल-गुवाहाटी की 50 मिनट की उड़ान का किराया 11,687 रुपये था, जबकि इंफाल-दिल्ली की दो घंटे 40 मिनट की उड़ान 10,525 रुपये में उपलब्ध थी।
युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि यह समस्या अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और असम के नागरिकों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने गोगोई से आग्रह किया कि वह संसद के मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाएं। उन्होंने केंद्र से किरायों की समीक्षा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जांच, एयरलाइनों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, पारदर्शी निगरानी व्यवस्था और क्षेत्रीय हवाई संपर्क के लिए दीर्घकालिक नीति बनाने की मांग की।
Similar Post
-
जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होगा : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरा ...
-
कॉजपा के संसद मार्च के समर्थन में नागपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नागपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरो ...
