लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
लखनऊ, सोमवार, 20 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है। जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालय और कार्यालय हैं। आग चौथी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी। सूत्रों के मुताबिक, सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने इमारत से धुआं उठता देखा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
अग्निशमन विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि सुबह नौ बजकर 53 मिनट पर जवाहर भवन में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद हजरतगंज अग्निशमन केंद्र और जिले के अन्य सभी अग्निशमन केंद्रों से तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। बयान कहा गया, ''मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग जवाहर भवन के पिछले हिस्से में चौथी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझाने के अभियान में जिले से कुल 15 दमकल वाहन तैनात किए गए थे।"
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। जवाहर भवन में आम लोगों का प्रवेश बिना पास के प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने संवाददाताओं को बताया कि जवाहर भवन में काम करने वाले कर्मचारियों ने जानकारी दी कि चौथी मंजिल पर आग लगी है। उन्होंने कहा, ''इस भवन और आस-पास के दूसरे भवनों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। अग्निशमन दल की टीम मौके पर मौजूद है और उन्होंने स्थिति को पूरी तरह काबू में कर लिया है।'' जिलाधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।
Similar Post
-
जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होगा : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरा ...
-
कॉजपा के संसद मार्च के समर्थन में नागपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नागपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरो ...
