सीजेपी की 'संसद चलो' मार्च में उमड़ा जनसैलाब
नई दिल्ली, सोमवार, 20 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकले 'संसद चलो' मार्च में भारी जनसैलाब उमड़ा और इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़पें भी हुईं। सुबह नौ बजे से पहले जंतर मंतर की ओर सभी दिशाओं से लोग बढ़ते रहे और प्रदर्शन में जुड़ते रहे। भारी आवागमन के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिये गये। केंद्रीय सचिवालय एवं जंतर-मंतर के आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय अपनाये गये।
हाथ में तिरंगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारियों का जनसैलाब जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ा। मार्च निकलने के बाद भी प्रदर्शनकारी भारी तादाद में जुड़ते रहे। जंतर-मंतर से निकलकर यह मार्च जयसिंह मार्ग होते हुए संसद मार्ग पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर पर प्रदर्शनकारियों को सूचित किया कि उन्हें इससे आगे जाने की इजाज़त नहीं है। इस दौरान भीड़ नियंत्रण करने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जंतर-मंतर से सामने आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरएएफ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग कर रही है।
बाद में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 'मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का ज़िक्र किया गया है' लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बयान में कहा कि विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफ़वाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।
दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी शुरुआती बैरिकेड तोड़कर अंतिम बैरिकेड की ओर बढ़ गये। इसके बाद उन्हें रोकने के लिए आरएएफ ने मानव शृंखला बनायी। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि वह और आशुतोष रांका सरकार से बातचीत के लिए रवाना हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उनसे बात करेंगे। दास ने कहा, "पूर्वाह्न 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं, 'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से श्री जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ़ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
