सेना कमांडर ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्र का दौरा किया, सैनिकों से कड़ा प्रशिक्षण लेने का आह्वान
लेह, शनिवार, 19 जुलाई 2026। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लद्दाख में अग्रिम मोर्चे पर तैनात एक सैन्य इकाई का दौरा किया और सैनिकों से अधिक कड़ा प्रशिक्षण लेने तथा अटूट संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना करने का आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने इस दौरान 'फायर एंड फ्यूरी कोर' की बहु-मॉडल व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग और पर्वतीय क्षेत्र बाइकिंग साहसिक अभियान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से बातचीत की। यह अभियान हर वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस से पहले आयोजित किया गया था।
उत्तरी कमान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सेना कमांडर ने लद्दाख सेक्टर में अग्रिम मोर्चे पर तैनात एक इकाई का दौरा किया। उन्हें विशेष प्रौद्योगिकियों को अपनाने, नई पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों को शामिल करने तथा परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए अभिनव प्रक्रियाओं को लागू करने संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।'' पोस्ट में कहा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने सभी रैंक के सैन्यकर्मियों से बातचीत की और विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार की गई सैन्य गठन की परिचालनगत सक्रियता तथा नवोन्मेषी रणनीतियों की सराहना की।
बयान के अनुसार, उन्होंने चुनौतीपूर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र में सैनिकों की पेशेवर दक्षता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति उनकी निरंतर निष्ठा की प्रशंसा की। इसमें कहा गया, ''सैन्य कमांडर ने सैनिकों के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए सभी रैंक के कर्मियों से उत्कृष्टता की इस गति को बनाए रखने, और अधिक कड़ा प्रशिक्षण लेने तथा दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना करने का आह्वान किया।''
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
