विड़िण्गम बंदरगाह का नाम ओमन चांडी के नाम पर रखा जाए: के सी वेणुगोपाल
कोट्टायम (केरल), शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को केरल सरकार से विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का नाम पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी बंदरगाह परियोजना दिवंगत कांग्रेस नेता की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। चांडी की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां पुथुपल्ली में आयोजित एक स्मृति सभा को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत इस बंदरगाह का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, ''अगर विड़िण्गम बंदरगाह को कोई नाम दिया जाना है, तो वह कोई और नाम नहीं हो सकता। वह सिर्फ ओमन चांडी का नाम होना चाहिए।''
वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि चांडी की याद में बनाए जाने वाले स्मारक सिर्फ इमारतों और स्मारकों तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा, ''इसे सिर्फ भवनों और किताबों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। सरकार को ऐसे संस्थानों और स्मारकों का निर्माण करना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को ओमन चांडी के जीवन और उनके योगदान का अध्ययन करने, शोध करने और उसे समझने में मदद कर सकें।'' चांडी के बेटे और पुथुपल्ली से विधायक चांडी ओमन का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने उन्हें दिवंगत नेता का सच्चा राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
