पुणे में एक इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगने से एक श्रमिक की मौत
पुणे, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पुणे के कोंढवा इलाके में छह मंजिला एक आवासीय इमारत के भंडारण कक्ष में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए एक श्रमिक की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, वेताल नगर स्थित फिरदौस अपार्टमेंट के भूतल पर रात करीब नौ बजे आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया, ''इमारत के भूतल का उपयोग पेंटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के भंडारण के लिए किया जा रहा था। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तब वहां आग लगी हुई थी और घना धुआं फैला हुआ था।'' उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने परिसर के अंदर फंसे एक श्रमिक को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान यूसुफ के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, ''मालिक के अनुसार, परिसर के अंदर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे उसे इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोक दिया गया।''
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
