छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी

img

श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए छड़ी मुबारक की पारंपरिक यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की। गिरी ने एक बयान में कहा, "सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, इस वर्ष बुधवार, 29 जुलाई को 'आषाढ़ पूर्णिमा' (व्यास पूर्णिमा) के पावन अवसर पर पहलगाम में छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा के पारंपरिक शुभारंभ से जुड़े अनुष्ठान—'भूमि पूजन', 'नवग्रह पूजन' और 'ध्वजारोहण'—संपन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को छड़ी मुबारक को शंकराचार्य मंदिर और 13 अगस्त को शारिका भवानी मंदिर ले जाया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को श्री अमरेश्वर मंदिर, दशनामी अखाड़ा, श्रीनगर में छड़ी स्थापना का अनुष्ठान किया जाएगा। गिरी ने बताया कि 17 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर दशनामी अखाड़ा, श्रीनगर में पारंपरिक छड़ी पूजन किया जाएगा। इसके बाद 22 अगस्त को छड़ी मुबारक अपनी मुख्य यात्रा पर रवाना होगी और 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी अमरनाथ गुफा पहुंचकर पूजा-अर्चना और दर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 22 और 23 अगस्त को पहलगाम, 24 अगस्त को चंदनवाड़ी, 25 अगस्त को शेषनाग तथा 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में रात्रि विश्राम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को पत्र भेजकर छड़ी मुबारक की यात्रा के दौरान प्राचीन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसके सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने का अनुरोध किया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement