राधाकृष्णन ने मंसूर अली, रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी
नई दिल्ली, बुधवार, 15 जुलाई 2026। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित दो सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। कांग्रेस के श्री खान ने अंग्रेजी तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री अग्रवाल ने हिंदी भाषा में शपथ ली। दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से चुनकर आए हैं। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Similar Post
-
जम्मू से श्री बाला देवी मंदिर की दो दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू
जम्मू, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर क्षत्रिय समाज की ओ ...
-
सत्ता परिवर्तन के राजनाथ के आरोप पर सिब्बल का पलटवार, कहा- अब सरकार के जाने का समय आ गया है
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ...
-
छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
