जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दर्ज की सबसे अधिक 42.6 मिमी बारिश
श्रीनगर, रविवार, 12 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 42.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र ने दी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहलगाम में भारी बारिश बादल फटने की घटना के कारण हुई। अवूरा और देहवाथू के जंगली इलाकों में शनकवार शाम को बादल फटने से उस इलाके से अचानक बाढ़ आ गयी। बाढ़ का पानी कम से कम छह होटलों में घुस गया। कई होटल की इमारतों और रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुँचा। भारी बारिश के बाद शेषनाग नाले और लिद्दर नाले, दोनों में जलस्तर तेज़ी से बढ़ा।
अधिकारियों ने हालाँकि कहा कि दोनों नालों में पानी खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं। कश्मीर में जिन अन्य मौसम केंद्रों पर अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गयी, उनमें सोनमर्ग (21.0 मिमी), गुलमर्ग (11.8 मिमी) और बारामूला (5.5 मिमी) शामिल हैं। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में या तो हल्की बारिश हुई या मौसम शुष्क रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से लेकर छिटपुट हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है। साथ ही कुछ अलग-अलग इलाकों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश होने होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, 13 से 17 जुलाई के बीच मौसम आम तौर पर गर्म और उमस भरा रह सकता है। इस दौरान जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में कम समय तक, लेकिन तेज़ बारिश हो सकती है। विभाग ने 18 से 20 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का एक और दौर आने का भी अनुमान लगाया है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
