रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर विजय सिंह के किरदार में क्रांति प्रकाश झा का दमदार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर में सत्ता, राजनीति और गैंगवार की कहानी को नए मोड़ के साथ प्रस्तुत किया गया है।
ट्रेलर में क्रांति प्रकाश झा का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। बिहार के बेगूसराय के रहने वाले क्रांति प्रकाश झा ने विजय सिंह के किरदार से ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें लल्ला के रूप में याद करते हुए उनकी वापसी का स्वागत कर रहे हैं। क्रांति प्रकाश झा को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मिथिला मखान से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने देसवा, वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार और एमएस धोनी जैसी फिल्मों में अभिनय किया। रक्तांचल के दोनों सीजन में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। रक्तांचल सीजन 3 जुलाई में अमेजऩ पर रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
