दिल्ली में एक अगस्त से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड के बिना महिलाओं को नहीं मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। दिल्ली में एक अगस्त से मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महिला यात्रियों द्वारा पिंक सहेली कार्ड को अपेक्षित संख्या में नहीं अपनाए जाने पर चिंता जताते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी बसों में एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत महिला यात्रियों को जल्द से जल्द यह स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है।
डीटीसी के आदेश में कहा गया है, ''एक अगस्त से केवल उन्हीं महिला यात्रियों को पिंक टिकट जारी किया जाएगा, जिनके पास वैध 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड होगा। बस में चढ़ते समय उन्हें इस कार्ड को टैप करना होगा। ऐसी महिला यात्री योजना की शर्तों के अनुसार मुफ्त बस यात्रा का लाभ लेती रहेंगी।''
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने मौजूदा कागज आधारित पिंक टिकट व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली लागू करने का फैसला किया है, ताकि मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ इसी माध्यम से दिया जा सके। आदेश में कहा गया है, ''एक अगस्त से जिन महिला यात्रियों के पास 'पिंक सहेली' कार्ड नहीं होगा, उन्हें पिंक टिकट जारी नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में उन्हें डीटीसी और परिवहन विभाग (क्लस्टर) की बसों में यात्रा के लिए निर्धारित किराया देकर सामान्य टिकट खरीदना होगा।''
सरकार ने 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए दिल्ली भर में 50 अधिकृत केंद्र स्थापित किए हैं। आदेश में कहा गया है, ''योजना के तहत पात्र सभी महिलाएं परिवहन विभाग और डीटीसी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिसूचित केंद्रों और काउंटरों से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकती हैं।'' अब तक दिल्ली में करीब 11 लाख 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य जुलाई के अंत तक यह संख्या बढ़ाकर 13 लाख तक पहुंचाने का है। इसके बाद इस कार्ड को मुफ्त बस यात्रा के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
