आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अपने निवास पर आयोजित एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म उद्योग से जुड़े उनके मित्र मौजूद रहे। मुंबई में भारी बारिश के बावजूद विवाह समारोह तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ। इस अवसर पर 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, हास्य कलाकार एवं अभिनेता वीर दास, क्रिकेटर इरफान पठान और उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित फिल्म उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े आमिर के करीबी मित्र उपस्थित रहे।
अभिनेता की टीम द्वारा साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, आमिर खान परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आए। एक तस्वीर में गौरी का बेटा इस जोड़े के बीच बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि आमिर का बेटा आजाद अभिनेता के पास बैठा नजर आ रहा है। आमिर खान का यह तीसरा विवाह है। इससे पहले उन्होंने फिल्म निर्माता रीना दत्ता से विवाह किया था और दोनों 1986 से 2002 तक साथ रहे थे। उनके दो बच्चे, जुनैद और इरा खान हैं। इसके बाद अभिनेता ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया था। दोनों 2021 में अलग हो गए, हालांकि वे अपने बेटे आजाद की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। बेंगलुरु की रहने वाली गौरी सौंदर्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी हैं और पहले विवाह से उनका एक बेटा है।
Similar Post
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ...
-
अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के स ...
-
सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ का क्रेज
अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ के जरिए दर्शकों का मन ...
