दर्शकों के दिलों में बस गया महाराज म्यूजिक का नया गाना ‘ZUZUZU’
महाराज म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ नया म्यूजिक वीडियो ज़ूज़ूज़ू दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिलीज़ के बाद से गाने को सोशल मीडिया और विभिन्न म्यूजिक प्लेटफॉम्र्स पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने का निर्माण और निर्देशन अश्विन महाराज ने किया है। म्यूजिक वीडियो में जीयूएनजी चिंता मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके स्टाइलिश लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार प्रस्तुति को दर्शक पसंद कर रहे हैं। उनका नया अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
गाने को मशहूर गायिका शोना गोंसाल्वेस ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं, इसके डांस मूव्स प्रसिद्ध कोरियोग्राफर आनंद भकुनी ने तैयार किए हैं, जिन्हें भी दर्शकों की सराहना मिल रही है। ज़ूज़ूज़ की बढ़ती लोकप्रियता से महाराज म्यूजिक की पूरी टीम उत्साहित है। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध है और लगातार श्रोताओं का प्यार बटोर रहा है।
Similar Post
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ...
-
अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के स ...
-
सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ का क्रेज
अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ के जरिए दर्शकों का मन ...
