अर्थव्यवस्था पर भी दमदार फिल्म बन सकती है: चिन्मय मांडलेकर
निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने कहा है कि आर्थिक संकट जैसे विषय पर आधारित फिल्में बहुत कम बनती हैं और यही बात उन्हें गवर्नर: दि साइलेंट सेवियर का निर्देशन करने के लिए सबसे अधिक आकर्षित कर गई। निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी दूसरी फिल्म गवर्नर: दि साइलेंट सेवियर के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
मांडलेकर ने बताया कि फिल्म का मूल विचार वर्ष 1990 के आर्थिक संकट से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि इस कहानी की अवधारणा एक लेखक के पास थी, जिन्होंने इसे निर्माता विपुल शाह तक पहुंचाया। इसके बाद लगभग चार वर्षों तक फिल्म की पटकथा पर काम किया गया। वर्ष 2025 में यह परियोजना उनके पास आई, तब तक पटकथा काफी हद तक तैयार हो चुकी थी। बाद में उसमें दो-तीन दौर के संशोधन किए गए और फिल्म अंतिम रूप में तैयार हुई।उन्होंने कहा कि युद्ध, प्राकृतिक आपदा, महामारी, दंगों और सामाजिक घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर बनती हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था जैसे विषय पर फिल्में बहुत कम देखने को मिलती हैं। यही वजह थी कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। चिन्मय मांडलेकर ने कहा कि गवर्नर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पूरी टीम के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि उनकी और मनोज बाजपेयी की जोड़ी हमेशा ऐसी कहानियों को प्राथमिकता देती है, जो प्रभावशाली हों और दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ें।
Similar Post
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ...
-
अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के स ...
-
सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ का क्रेज
अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ के जरिए दर्शकों का मन ...
