उत्तर दिल्ली में मकान में सीढ़ी ढही, पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जून 2026। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान के अंदर सीढ़ी ढहने के बाद एक शिशु समेत एक परिवार के पांच सदस्यों और एक कुत्ते को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजकर 30 मिनट पर रूप नगर इलाके के तिलक चौक स्थित एक मकान में हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार एक मकान के ढहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई दलों को मौके पर भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि पहली मंजिल पर सीढ़ी ढह गई थी, जिससे दूसरी मंजिल पर कई लोग फंस गए थे। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि इमारत से कुल पांच लोगों और एक कुत्ते को सुरक्षित बचाया गया। बचाये गये लोगों की पहचान मानसी (45), उनकी बेटी अंजलि (24), कविता, उनकी बेटी पायल (21) और पांच महीने की नवजात नीरू के रूप में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
