महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: परभणी-हिंगोली सीट से शिवसेना के सईद खान जीते
छत्रपति संभाजीगर, सोमवार, 22 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद के परभणी-हिंगोली स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार सईद खान ने सोमवार को प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) के विवेक नावंदर को 83 मतों से हरा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य विधानमंडल के उच्च सदन की 11 सीट के लिए 18 जून को हुए चुनावों की मतगणना सोमवार को की जा रही है।
यह द्विवार्षिक चुनाव मूलत: से एक उपचुनाव सहित 17 सीट के लिए अधिसूचित किया गया था, लेकिन केवल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में ही मतदान की आवश्यकता पड़ी, क्योंकि महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों ने छह सीट पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली। महायुति गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस शामिल हैं। परभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट पर शिवसेना के सईद खान को 242 वोट मिले, जबकि शिवसेना (उबाठा) के विवेक नावंदर को 159 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सुशीलकुमार देशमुख को 56 वोट मिले। अधिकारी ने बताया कि कुल 465 वोट में से आठ वोट अमान्य घोषित किए गए।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
