नवी मुंबई: नौकरी के नाम पर 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी, आठ लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे, गुरुवार, 18 जून 2026। नवी मुंबई में आकर्षक नौकरियों का वादा करके 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक शिपिंग कंपनी के मालिकों और कर्मचारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे के खारघर में शिपिंग कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले आरोपियों ने पीड़ितों को उच्च वेतन वाली नौकरियों का लालच दिया। खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी की चाह रखने वाले 75 उम्मीदवारों से पिछले दो महीने में 1,73,81,400 रुपये एकत्र किए, लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक रोजगार नहीं दिलाया।
अधिकारी के अनुसार, जब पीड़ितों ने नौकरी संबंधी जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क किया, तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सभी 75 उम्मीदवारों की पहचान और उनकी ओर से आरोपियों को दी गई राशि का जिक्र किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली की अदालत ने रिश्वतखोरी मामले में आईपीएस अधिकारी और पुलिस निरीक्षक को जमानत दी
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने नकली दवा ...
-
प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई के लिये गठित त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश का तबादला
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रश् ...
-
परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े सीबीआई के लगभग 158 मामले अदालतों में सुनवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे
नई दिल्ली, रविवार, 02 अगस्त 2026। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ ...
