जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में बुधवार को एक बस के पलट जाने से चार पर्यटकों समेत पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तंगमार्ग के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुआ, जो उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के पास है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कम से कम चार पर्यटक और एक स्थानीय चालक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
