दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का किसी औपचारिक सरकारी समारोह से पूर्व ''खुद ही उद्घाटन करके'' उसे आम लोगों के लिए खोल दिया। कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ पुल स्थल पर पहुंचकर इस संरचना का लोकार्पण कर दिया। कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कोंडली पुल पर लंबे समय से बनी हुई यातायात जाम की समस्या से राहत देने के लिए निर्मित बहुप्रतीक्षित नए पुल का स्थानीय निवासियों और पार्टी सहयोगियों की मौजूदगी में उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित किया गया।'' उन्होंने कहा कि इस पुल से कोंडली विधानसभा क्षेत्र के लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात का दबाव कम होगा। कुमार ने कहा, ''यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और यातायात जाम कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' इस घटनाक्रम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
