यूपीएससी: भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए 1,000 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 में प्रवेश के लिए 1,000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया गया, जो 24 मई को आयोजित हुई थी। आयोग ने एक बयान में कहा, ''इस वर्ष भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 के लिए घोषित 80 रिक्तियों के मुकाबले कुल 1,046 अभ्यर्थियों को भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए चुना गया है।'' पिछले वर्ष, भारतीय वन सेवा के लिए 150 अधिसूचित रिक्तियों के मुकाबले 2,116 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
सभी योग्य अभ्यर्थियों को कुछ विवरण प्रदान करने या अद्यतन करने के लिए एक अवसर दिया जाएगा, जिसमें भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 में प्रवेश के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करना शामिल है। हालांकि, महिला, दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है। ऑनलाइन खिड़की खुलने की तिथियों की जानकारी बाद में यूपीएससी की वेबसाइट पर साझा की जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि रोल नंबर 6300119 वाले एक अभ्यर्थी का परिणाम वर्तमान में लंबित न्यायिक मामले के अंतिम निर्णय तक रोककर रखा गया है।
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
