महेश भट्ट ने की टू लिव इज़ वॉर की घोषणा
अभिनेता वीर पहाडिय़ा ने अपनी अगली बड़ी फिल्म नाम – टू लिव इज़ वॉर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। आने वाली यह फिल्म एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें वीर एक दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोट्र्स के अनुसार फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ मजबूत इमोशनल ड्रामा का भी मेल देखने को मिलेगा, जिससे यह वीर की बढ़ती फिल्मोग्राफी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
चर्चा है कि अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार अपने करियर में नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले वरुण का यह नया अवतार दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच पहले से ही जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फिलहाल फिल्म में वीर और वरुण के बीच टकराव को इसकी बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है। गौरतलब है कि नाम-टू लिव इज़ वॉर वीर पहाडिय़ा की तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने स्काई फोर्स से अपना डेब्यू किया था, जबकि उनकी दूसरी अनटाइटल्ड फिल्म इसके रिलीज़ से पहले सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
