गडकरी ने सड़क परियोजनाओं की घोषणा की
- अवसंरचना विकास को पूर्वोत्तर की तरक्की का इंजन बताया
शिलांग, सोमवार, 15 जून 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पूर्वोत्तर के लिए कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की और कहा कि अवसंरचना विकास इस क्षेत्र के लिए ''तरक्की का इंजन'' बनेगा। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां 15-16 जून को आयोजित 'पूर्वोत्तर भारत अवसंरचना सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, 2026' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे का विकास इस क्षेत्र के लिए विकास का इंजन बनेगा।'' कार्यक्रम के मंच पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
इस अवसर पर संगमा ने कहा, ''पहले हम सपने देखने की हिम्मत भी नहीं करते थे, लेकिन अब हम ऐसा कर रहे हैं, और यही वह भरोसा है जो हम अपने क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों तक पहुंचाना चाहते हैं।'' इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में विकास की संभावनाओं को तलाशना है। इससे पहले दिन में, गडकरी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की एक बैठक में हिस्सा लिया और यहां लारीति परफॉर्मिंग सेंटर में आयोजित सम्मेलन के लिए विभिन्न कंपनियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Similar Post
-
हमारी विदेश नीति को दूसरे देशों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उ ...
-
बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत< ...
-
दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी, यमुना में भी बेहतर होगा जलप्रवाह - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ' ...
