रेवंत रेड्डी की उड़ान का मार्ग परिवर्तित किया गया
हैदराबाद, शनिवार, 13 जून 2026। दिल्ली से आ रही इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी सवार थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रेड्डी की उड़ान दिल्ली से शाम करीब सात बजे रवाना हुई थी और उसे रात नौ बजे के आसपास उतरना था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उसे बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। रेड्डी 11 जून को नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे। हैदराबाद के कई इलाकों में शुक्रवार रात बारिश हुई।
Similar Post
-
मुझ पर, मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर आईटी, ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा: प्रियंक
बेंगलुरु, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक ...
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में भारत की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया
जम्मू, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले क ...
-
रक्षा मंत्रालय ने आठ युद्धपोत खरीदने संबंधी 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ब ...
