रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 20 'ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर' का अनुबंध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय नौसेना के लिए बेहतर क्षमता वाले 20 'ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम' (जीएनएसएस) जैमर खरीदने के लिए एक कंपनी के साथ 449 करोड़ रुपये का अनुबंध किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुबंध 'स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित' श्रेणी के तहत किया गया है। इसमें कहा गया है कि जीएनएसएस जैमर के शामिल होने से कई तरह के खतरों वाले माहौल में नौसेना के जहाजों के सुरक्षित अभियान का रास्ता साफ होगा। मंत्रालय ने बताया कि 449 करोड़ रुपये का यह अनुबंध बेंगलुरु की कंपनी 'एकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड' (एएसएसपीएल) के साथ किया गया है। इस अनुबंध पर नयी दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
Similar Post
-
हमारी विदेश नीति को दूसरे देशों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उ ...
-
बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत< ...
-
दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी, यमुना में भी बेहतर होगा जलप्रवाह - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ' ...
