सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी किया, जो विभाजन पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्ष 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म "नफरत और भय के दौर में साहस का मार्ग चुनने वाले एक नायक की कहानी" प्रस्तुत करती है। पहले इसका शीर्षक 'लाहोर 1947' था। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।
अभिनेता आमिर खान के स्वामित्व वाले स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोशन पोस्टर साझा किया। स्टूडियो ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "नफरत और भय के दौर में, उन्होंने साहस को चुना। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें।" 'बंटवारा 1947' में संतोषी और सनी देओल 30 साल बाद एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म निर्माता-अभिनेता की यह जोड़ी पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
