बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार
बेंगलुरु, मंगलवार, 09 जून 2026। बैंकॉक से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने 'एक्स' पर बताया कि अधिकारियों ने सामान में छिपाकर रखे गए 14.93 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक' गांजे को जब्त किया, जिसकी कीमत 5.23 करोड़ रुपये है। 'हाइड्रोपोनिक' गांजा, गांजे की उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर जल-आधारित प्रणाली में उगाया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उजागर कर दी गई है और उसे स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
