हरदोई में एसडीएम पर जानलेवा हमला ‘दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक’: मायावती
लखनऊ, मंगलवार, 09 जून 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हरदोई जिले में सरकारी निरीक्षण के दौरान शाहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और अति-चिंताजनक बताया है। सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले हरदोई में दबंगों ने सरकारी निरीक्षण कर रहे एसडीएम श्री सुशील मिश्रा पर ईंट और पत्थर आदि से हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए। यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम जरूरी है, ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। ” उन्होंने सरकार से अपील की कि व्यापक जनहित को देखते हुए इस ओर जरूर समुचित ध्यान दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Similar Post
-
हमारी विदेश नीति को दूसरे देशों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उ ...
-
बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत< ...
-
दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी, यमुना में भी बेहतर होगा जलप्रवाह - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ' ...
