‘अल्फा’ का टीजऱ 10 को

img

यश राज फिल्म्स 10 जून को आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ की पहली झलक टीजऱ के रूप में जारी करने जा रहा है। यह टीजऱ एक ऐसी लडक़ी की ओरिजिन स्टोरी पर केंद्रित होगा, जिसे एक खतरनाक किलिंग मशीन बनने के लिए तैयार किया जाता है। वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह पहली ऐसी ओरिजिन स्टोरी है, जिसमें मुख्य किरदार एक असैसिन है।

सूत्रों ने बताया कि ‘अल्फा’ का टीजऱ 10 जून को रिलीज होगा। इसके बाद फिल्म के लिए व्यापक मार्केटिंग और प्रमोशनल अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें कहानी को प्रचार का केंद्र बनाया जाएगा। यह अभियान आज के भारत के ‘अल्फा एटीट्यूड’ को रेखांकित करेगा। सूत्रों के अनुसार आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने फिल्म की रिलीज तक कई चरणों में सामने आने वाली एक विशेष रणनीति तैयार की है। ‘अल्फा’ का पूरा अभियान इस विचार पर आधारित है कि ‘अल्फा’ केवल एक किरदार या फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एक सोच और रवैया है।

विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों, डिजिटल अभियानों और युवाओं से जुड़े आयोजनों के माध्यम से आलिया भट्ट और शर्वरी उस सोच का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी, जो आधुनिक भारत की आत्मविश्वासी युवा पीढ़ी को परिभाषित करती है। सूत्रों ने बताया कि अभियान को इस तरह तैयार किया गया है कि लड़कियों को ‘अल्फा’ होने की अवधारणा से जोड़ा जा सके। आज की युवा महिलाएं अपनी राह स्वयं चुन रही हैं और सामाजिक अपेक्षाओं की सीमाओं में बंधने से इनकार कर रही हैं। इसी सोच को अभियान के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement