असम: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभाग आवंटित किये
गुवाहाटी, सोमवार, 08 जून 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। मुख्यमंत्री ने गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अपने पास रखा है। वरिष्ठ मंत्रियों में रानोज पेगू को फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जबकि अशोक सिंघल को एक बार फिर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग आवंटित किया गया है। बिमल बोराह को सांस्कृतिक मामले एवं उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उद्यम और एक्ट ईस्ट नीति संबंधी विभाग दिए गए हैं।
वित्त मंत्रालय शर्मा के करीबी सहयोगी जयंता मल्ला बरुआ को सौंपा गया है। शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "असम के माननीय राज्यपाल की स्वीकृति से मैं असम सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के आवंटन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं।" असम में 12 मंत्रियों ने पांच जून को शपथ ली थी जबकि चार अन्य मंत्रियों को मुख्यमंत्री के साथ 12 मई को पद की शपथ दिलाई गई थी। चार मंत्रियों के विभागों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
