जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बस पलटी, 15 यात्री घायल
राजौरी/जम्मू, सोमवार, 08 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी शहर के पास सोमवार को राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 15 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस राजौरी से मंजाकोट जा रही थी, तभी तंदवाल के पास यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)-संबद्ध अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
