जम्मू कश्मीर के पुंछ में आग लगने से कई दुकानें खाक
जम्मू, रविवार, 07 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के आग लगने से करीब एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड स्थित बुफलियाज सेंट्रल मार्केट में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सेना और सीआरपीएफ कर्मियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया जिसमें बाद में दमकलकर्मी भी शामिल हुए। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने कहा कि आधा घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पास की दुकानों में फैलती चली गई।
Similar Post
-
मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने गणेश उत्सव के लिए 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया
मुंबई, रविवार, 06 सितंबर 2026। मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगाम ...
-
हवाई किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव पर दिशानिर्देश के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस ...
-
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। भारत और चीन के बीच लंबे समय से ...
