भोपाल के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
भोपाल, रविवार, 07 जून 2026। भोपाल के लालघाटी व्यावसायिक इलाके की दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में रविवार सुबह आग लग गई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भोपाल नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि रेस्तरां से समय रहते पांच रसोई गैस सिलेंडर हटा दिए गए, जिसकी वजह से आग फैल नहीं सकी। उन्होंने कहा, "आग लगने के बारे में हमें सुबह करीब 8.40 बजे एक फोन आया। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह करीब 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।" उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। उन्होंने बताया कि आग में रेस्तरां के अंदर का फर्नीचर, टेबल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने से पहले इमारत से निकल रहा घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैला गया था और वह काफी दूर से दिखाई दे रहा था।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
