ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बस पलटी, आठ यात्री घायल
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी इलाके के पास रविवार सुबह 39 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब बस बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क पर ही पलट गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बस में 39 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ को चोटें आई हैं, जबबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। टिहरी जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से सूचना मिलने पर ढालवाला और ब्यासी चौकियों से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी राहत व बचाव कार्य में शामिल हुईं। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
