रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 06 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस मुद्दे को आंतरिक रूप से बातचीत के माध्यम से हल किया जाएगा। रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा से उत्पन्न संकट को कम करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच शिवकुमार की ये टिप्पणियां आई हैं। शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ''हम किसी भी परिस्थिति में उनका (रेड्डी) इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।''
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा के बारे में पता चला है, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले चर्चा जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ''रामलिंगा रेड्डी ने शायद मुझे व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा होगा। मैं पूरी रात व्यस्त था। किसी भी हालत में हम उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। मैं उनसे बात करूंगा। मैं सबसे बात करूंगा।'' शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को और बढ़ने देने के बजाय पार्टी और सरकार के भीतर ही सुलझा लिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफे की घोषणा की थी, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग के बजाय वृहद और मध्यम सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
