महाराष्ट्र के बीड में पहाड़ी इलाके में बस पलटी, 30 यात्री बाल-बाल बचे
बीड, शनिवार, 06 जून 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार तड़के एक पहाड़ी इलाके में तीव्र मोड़ पर एक निजी बस पलट गई और उसमें सवार तीस यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुणे से नांदेड़ जा रही एक बस बीड से लगभग 85 किलोमीटर दूर आष्टी तहसील के कनिफनाथ घाट में तड़के चार बजे पलट गई। दुर्घटना कथित तौर पर एक तीव्र मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने से हुई। एक अधिकारी ने बताया, "वाहन सड़क किनारे पलट गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई, जिनमें से अधिकांश उस समय सो रहे थे।" सूचना मिलते ही अम्भोरा थाने से पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अहिल्यानगर के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यात्रियों का उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने एक वैकल्पिक निजी बस की व्यवस्था की। द में क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सड़क किनारे से हटाया गया।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
