मुंबई हवाई अड्डे पर चाड का नागरिक पकड़ा गया, 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक व्यक्ति को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा और उसके सामान से लगभग 1.39 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका पता तब चला जब आधी रात के आसपास छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो पर यात्री की सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्री को इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से अदीस अबाबा होते हुए चाड की राजधानी एनजमेना जाना था। सुरक्षा जांच के दौरान, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने उनके सामान से 1,45,000 अमेरिकी डॉलर बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि यात्री को जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
Similar Post
-
जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होगा : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरा ...
-
कॉजपा के संसद मार्च के समर्थन में नागपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नागपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरो ...
