अहमदाबाद पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
अहमदाबाद, बुधवार, 03 जून 2026। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 300 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें से 166 अवैध रूप से रह रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने कहा कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत की गई है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप यह अभियान शुरू किया गया था।
शहर के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने बताया कि इस अभियान के लिए 30 से अधिक टीम तैनात की गई जिनमें अपराध शाखा, एसओजी दस्ता और नरोदा, दानिलिमदा , वटवा, वटवा जीआईडीसी और जुहापुरा के विभिन्न पुलिस थानों के कर्मी शामिल थे। मलिक ने कहा, ''पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से अब तक 166 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से देश में घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे।''
उन्होंने बताया कि शेष 150 से अधिक लोगों से पूछताछ जारी है और 166 बांग्लादेशियों में से कुछ व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से आधार कार्ड प्राप्त किये थे। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है कि उन्होंने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ''जिस प्रकार पिछले वर्ष अवैध रूप से रह रहे 465 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया था, उसी प्रकार इन व्यक्तियों को भी शीघ्र ही निर्वासित कर दिया जायेगा।''
Similar Post
-
सीमावर्ती आबादी से जुड़ने की अपनी मूल भूमिका भी निभाए एसएसबी : गृह सचिव
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मो ...
-
निर्वाचन आयोग ने हटाए गए मतदाताओं के विवरण अनुरोध के बावजूद साझा नहीं किए : आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली ...
-
राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा पर नगर निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया
जयपुर, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। कांग्रेस ने राजस्थान में सत्तार ...
